जोधपुर
सीमा सुरक्षा बल के प्रहरियों को स्वामी रामदेव 14 सितम्बर से योग के माध्यम से तनावमुक्त रहने के गुर सिखाएंगे। योगगुरु स्वामी रामदेव सोमवार से तीन दिन तक मण्डोर स्थित सीमा सुरक्षा बल के राजस्थान सीमान्त मुख्यालय में योग सिखाएंगे।
स्वामी रामदेव रविवार को जैसलमेर से जोधपुर स्थित सीमा सुरक्षा बल के राजस्थान सीमान्त मुख्यालय पहुंच जाएंगे। 14 सितम्बर को सुबह 5 बजे से सुबह 7:30 बजे तक योग शिविर आयोजित किया जाएगा।
इसके बाद 11 बजे सीमान्त मुख्यालय के परिवार कल्याण केन्द्र में बाबा रामदेव एक रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे और शाम 5 बजे सीसुब के सहायक प्रशिक्षण केन्द्र में करीब 400 महिलाओं के लिए योग सत्र का आयोजन करेंगे। 15 व 16 सितम्बर को भी सुबह 5 बजे से सुबह 7:30 बजे तक योग शिविर आयोजित किया जाएगा।
Source http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/rajasthan/yoga-guru-ramdev-will-teach-yoga-to-bsf-from-14th-1297417.html